दादरी: हरौला पार्क से पुलिस ने 5 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया, अपहृत बच्चा सकुशल बरामद
नोएडा के फेस-1 थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए 5 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से धीरज के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने अपहृत बच्चे को मौके से सकुशल बरामद कर लिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।