दादरी: सेक्टर-52 में अवैध अतिक्रमण पर नोएडा प्राधिकरण ने चलाया बुलडोजर, जेसीबी मशीनों से अवैध दुकानों को किया ध्वस्त
नोएडा के सेक्टर-52 में गुरुवार को नोएडा प्राधिकरण ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए जेसीबी मशीनों से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर सार्वजनिक सड़क को कब्जा मुक्त कराया है। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों द्वारा मौके पर ही अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई है।