दादरी: मामूरा गांव से फेस-3 थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नोएडा के फेस-3 थाना पुलिस ने गुरुवार को हत्या के मामले में वांछित तीन शातिर आभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आभियुक्तों की पहचान मूल रूप से लवकुश, सोनू व सुरेश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्तों द्वारा एक युवक के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की गई थी, वहीं युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आभियुक्तों को आज जेल भेजा गया है।