शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे नर्मदापुरम में संयुक्त कांग्रेस ने टैक्सी स्टैंड पर कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री विजय शाह ओर राजेंद्र शुक्ल का पुतला जलाया गया। दरअसल विधानसभा के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को औकात में रहने को कहा था। इस बयान के बाद से एवं विजय शाह एवं राजेंद्र शुक्ल के विवादित बयानों को लेकर यह पुतला दहन किया गया।