बिछिया: वरदान आश्रम अंजनिया में 108 कमल पुष्पों से मां नर्मदा का अर्चन, दिव्य यज्ञ संपन्न
बिछिया ब्लॉक के अंजनियां में 108 कमल पुष्पों से मां नर्मदा का विशेष अर्चन किया गया। जानकारी के अनुसार, अंजनियां स्थित वरदान आश्रम में आयोजित द्वितीय श्री रेवा शिव नारायण अर्चन यज्ञ का समापन आज 31 अगस्त सोमवार को दोपहर 3 बजे विधि-विधान के साथ हुआ। यज्ञ के दौरान रुद्राभिषेक और भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य अभिषेक भी किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुजन मौजूद रहे l