जलालपुर: मजदूरों की ट्राली पर गिरा हाईटेंशन तार, मची अफरा-तफरी; जान बचाने के लिए कूदे दो मजदूर, एक नहर में बहा, दूसरा घायल
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुर कर्बला में ट्रैक्टर ट्राली से विद्युत उपकेंद्र पर काम करने जा रहे मजदूरों के ऊपर गुरुवार पूर्वान्ह लगभग 10 बजे अचानक हाई वोल्टेज का तार गिर गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। जान बचाने के लिए दोनों लोग ट्राली से कूद गए। जिसमें से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा नहर के पानी में चला गया।