जलालपुर: बाबा जगरदेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय रामकथा संपन्न, अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका ऋचा मिश्रा ने श्रोताओं को किया भाव-विभोर
बंदीपुर बाजार के निकट बाबा जगरदेव मन्दिर परिसर में चल रही सात दिवसीय रामकथा बुधवार रात 8 बजे वृहद आयोजन के साथ संपन्न हो गयी। इस कथा में श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। ख्यातिलब्ध कथा वाचिका रिचा मिश्रा ने बुधवार को भगवान राम के इंतजार में अयोध्या वासियों की दशा और राज्याभिषेक की कथा सुना कर उपस्थित समूह को भाव विभोर कर दिया।