जलालपुर: श्रवणक्षेत्र में बंद स्ट्रीट लाइट देख डीएम ने जताई नाराजगी, शिवबाबा में छत की ऊंचाई कम होने पर मांगा स्पष्टीकरण
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे श्रवणक्षेत्र धाम एवं शिवबाबा में पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।डीएम पहले श्रवण क्षेत्र धाम पहुंचे जहां श्रीराम पार्क की स्ट्रीट लाइटें बंद देख नाराज हो गए। जबकि शिव बाबा में चल रहे पर्यटन विकास के तहत श्रद्धालुओं हेतु निर्मित भवन के छत की ऊंचाई कम पाए जाने पर यूपीपीसीएल से स्पष्टीकरण मांगा।