जलालपुर: मालीपुर थाने का एसपी ने किया निरीक्षण, सब सही मिलने पर दी चेक्ड एंड फाउंड करेक्ट की सनद
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मंगलवार शाम 4 बजे मालीपुर थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर चेक्ड एन्ड फाउंड करेक्ट की सनद दी। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, शस्त्रागार, हेल्प डेस्क,बंदीगृह, पुलिस भोजनालय, बैरिक, नव निर्मित कार्यालय के साथ,अभिलेखों, आपदा उपकरणों,शस्त्रों आदि का निरीक्षण किया। सभी को अपराध नियंत्रण के प्रति सजग रहने की सीख भी दी।