बदनावर: भगवान जगन्नाथ की निकली यात्रा,भक्तों ने रथ को रस्सी से खींचा, बड़ी संख्या में श्रदालु हुए शामिल।
Badnawar, Dhar | Jul 8, 2024 सोमवार को नगर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब, 2 बजे यहां दुर्गा चोक स्थित पंढरीनाथ मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई।रथ यात्रा की शुरुआत के पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा के विग्रह को रथ पर विराजित किया गया। 56 भोग लगाकर महाआरती की गई।