बदनावर: बदनावर में तीसरी बार अनाज गोदाम पर चोरों का धावा,3 लाख रुपए की अनाज हुई चोरी।
Badnawar, Dhar | Jul 7, 2024 बदनावर में यहां डेलची रोड पर स्थित अनाज गोदाम में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने तीसरी बार धावा बोला और पिकअप वाहन में सोयाबीन, गेहूं, मक्का, लहसुन कट्टी आदि भरकर ले गए। कीमत ,3 लाख रुपए बताई गई है। फरियादी ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया किंतु उसे धक्का मारते हुए अंधेरे में भाग निकले। फरियादी ने थाने में आवेदन पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।