बदनावर: ,2 दिन में, 21 हजार बांस के पौधे लगाए,गांगी नदी के दोनों ओर रोपे गए पौधे, 30 से अधिक गांवो के लोग हुए शामिल।
Badnawar, Dhar | Jul 8, 2024 पर्यावरण के क्षेत्र में कई सालों से काम करती आ रही कण्व वन सेवा संस्थान ने, 2 दिन में गांगी नदी किनारे 21 हजार बांस के पौधे लगाए। अभियान बिड़वाल के निकट कुमेड़ी से निकली गांगी नदी तट से शुरू हुआ था। अभियान का ग्राम बिड पहुंचकर समापन हुआ।