बदनावर: नगर परिषद ने आवारा पशुओं को पकड़ने का चलाया अभियान, नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा सतत चलेगा अभियान।
Badnawar, Dhar | Jul 6, 2024 नगर परिषद द्वारा शनिवार से नगरीय क्षेत्र में घूमने वाले पशुओं की धरपकड़ शुरू की। दिन भर में विभिन्न मोहल्लों में घूमने वाले पशुओं को पकड़ कर स्थानीय गौशाला में ले जाया गया। पिछले कुछ दिनों से यह पशु नगर में दिन भर घूम कर आवागमन में बाधक बन रहे थे, और सड़कों पर गंदगी भी फैला रहे थे।अब यह अभियान सतत चलाया जाएगा।