देहरादून: CMI हॉस्पिटल में नर्स से छेड़खानी का मामला, आरोपी पर बरसे थप्पड़
देहरादून के नामी अस्पताल CMI में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नर्स से छेड़खानी का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात नर्स के साथ अभद्र व्यवहार किया। नर्स के विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर थप्पड़ों की बरसात होती रही।