देहरादून: देहरादून-मसूरी रूट को लेकर बड़ा अपडेट, अब इन वाहनों को मिली सशर्त अनुमति
देहरादून-मसूरी राज्य राजमार्ग को अब बड़े वाहनों के लिए भी सशर्त खोल दिया गया है। 15 सितंबर की मध्य रात्रि को अतिवृष्टि के दौरान शिव मंदिर के पास पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद बैली ब्रिज का निर्माण किया गया, लेकिन अनुमति सिर्फ छोटे वाहनों को दी गई थी।