देहरादून: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, दीपावली पर उत्तराखंड से दिल्ली जाने वालों को राहत, इस ट्रेन में बढ़ाए जाएंगे कोच
दीपावली को लेकर देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में 18 अक्टूबर से एक अतिरिक्त कोच बढ़ाया जाएगा। ताकि यात्री सीटों में बैठकर आराम से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। जनशताब्दी में लगने वाले लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) श्रेणी के चेयरकार कोच में करीब 100 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। जनशताब्दी एक्सप्रेस में वर्तमान में 15 कोच लगते हैं।