ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर पर उठ रहे सवालों को नकारा है। बिलिंग या मीटर में खामी की बात से इन्कार करते हुए पारदर्शिता का दावा किया। ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि मीटर से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और उपभोक्ताओं की समस्त शंकाओं को दूर किया जाए।