जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले में फर्जी राशन और आयुष्मान कार्ड के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सत्यापन अभियान को शत प्रतिशत पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी दशा में पात्र लाभार्थियों के लिए धन, राशन और अन्य लाभ में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।