ललितपुर: कुत्तों के हमले से घायल मासूम के पिता का मेडिकल कॉलेज में घटना की जानकारी देते हुए वीडियो आया सामने
मासूम बच्ची के पिता ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। बच्ची ट्यूशन से आ रही थी तभी रास्ते में कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया जिससे की बच्ची घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए ललितपुर के मेडिकल कॉलेज में लाया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने रेबीज के इंजेक्शन लगाने के लिए कहा है इलाज जारी है।