गावां: किसानों ने हिरण को पकड़कर वन विभाग के हवाले किया
Gawan, Giridih | Apr 30, 2026 गावां थाना क्षेत्र के पटना में जंगल से भटक कर एक हिरण किसान के खेत में लगे घेराव में फंस गया। जिसके बाद उक्त किसान ने हिरण का रेस्क्यू कर सुरक्षित अपने यहां रखा, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई और गावां वन विभाग को सूचना दी।