बक्सर: डीएम ने समाहरणालय में आम जनता दरबार आयोजित किया, 24 आवेदनों पर की कार्रवाई, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Mar 7, 2025 जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा शुक्रवार को लगभग 3:30 बजे अपराह्न में समाहरणालय परिसर स्थित सभा कक्ष में आम जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से काफी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंचे. शुक्रवार को डीएम के जनता दरबार में कुल 24 आवेदनों पर कार्रवाई की. आवेदनो पर कार्रवाई का निर्देश दिया.