बक्सर: मेरा युवा भारत समिति की समाहरणालय में बैठक, युवाओं को भारत युवा संसद कार्यक्रम से जोड़ने पर चर्चा
Buxar, Buxar | Mar 7, 2025 मेरा युवा भारत समिति की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में जिला खेल पदाधिकारी आदित्य कुमार की अध्यक्षता में किया गया. बैठक का संचालन जिला युवा पदाधिकारी सागर माहेश्वरी ने किया. सागर माहेश्वरी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य मेरा युवा भारत पोर्टल पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम विकसित कर भारत युवा संसद कार्यक्रम से बक्सर जिला के युवाओं को जोड़ना है.