बांका: समाहरणालय के सभागार में 'बाल विवाह मुक्त भारत' विषय पर बैठक, जिला जज, डीएम व एसपी हुए शामिल
Banka, Banka | Jan 9, 2026 समाहरणालय सभागार में बाल विवाह मुक्त भारत” विषय पर चलाये जा रहे 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत समाहरणालय सभागार में शुक्रवार की सुबह 11 बजे पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन जिला जज सात भूषण आर्य डीएम नवदीप शुक्ला एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।