कोल: टीकाराम कॉलेज में अज्ञात हमलावरों ने बीएससी की छात्रा पर चाकूओं से किया हमला, ABVP ने किया हंगामा
Koil, Aligarh | Jul 14, 2025 टीकाराम कॉलेज में अज्ञात हमलावरों ने बीएससी की छात्रा पर चाकुओं से हमला कर दिया। 20 वर्षीय सपना अपनी रिश्तेदारी में नगला तिकोना में रहकर अलीगढ़ में पढ़ाई कर रही है। सोमवार को सपना का भाई उसे कॉलेज छोड़ कर आया था। वह कॉलेज परिसर के एनसीसी कार्यालय में बैठी थी। इसी बीच दो अज्ञात हमलावर कॉलेज परिसर में आए और सपना पर चाकू से हमला कर दिया।