कोल: कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस की तैयारियां पूरी, ICCC का निरीक्षण, यात्रा मार्ग में 550 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे
Koil, Aligarh | Jul 13, 2025 आपको बता दे पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक यातायात ने एडीएम सिटी के साथ इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर (ICCC) का निरीक्षण किया और कन्ट्रोल रूम से कनेक्टेड कांवड़ रूट के सीसीटीवी कैमरों की फीडिंग चेक की। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरे और अन्य तकनीकी उपकरणों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा।