कोल: एसएसपी ने कावड़ यात्रा मार्ग की तैयारियों का निरीक्षण किया, दिए सख़्त निर्देश
Koil, Aligarh | Jul 13, 2025 आपको बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ संजीव सुमन ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए स्वयं सड़कों पर उतरकर कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने रामघाट रोड क्वार्सी से अतरौली बॉर्डर तक कांवड़ रूट की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया और सख्त निर्देश दिए।