कोल: अलीगढ़ में सावन के पहले सोमवार को खेरेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का ऐतिहासिक संगम देखने को मिल रहा है
Koil, Aligarh | Jul 14, 2025 सावन का पहला सोमवार शुरू होते ही अलीगढ़ के ऐतिहासिक खेरेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर दिशा से हरहर महादेव के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। सोमवार की रात 12:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में दिखाई देने लगीं। श्रद्धालु दूर-दूर से कांवड़ लेकर शिवभक्ति में लीन दिखाई दिए।