जहानाबाद: डीईओ ने रतनी फरीदपुर के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर जताई नाराज़गी
जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने रतनी फरीदपुर प्रखंड के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार शाम करीब 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन, साफ-सफाई, पेयजल और छात्रों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर में कम उपस्थिति मिलने पर डीईओ ने नाराजगी जताई।