सहावर: लखमीपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
कासगंज। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय लखमीपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा रैली निकाली। उनके द्वारा देश भक्ति का संदेश दिया गया। रैली का शुभारंभ प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधानाध्यापक सुनीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया,पूरा मामला आज शुक्रवार समय करीब 11 बजे का है।