गुरूर: ग्राम धनोरा स्थित वाटर ट्रिटमेंट प्लांट से 27 गांवों में होगी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, CM द्वारा हो सकता है शुभारंभ
Gurur, Balod | Jun 5, 2026 केंद्रीय भूजल सर्वेक्षण की टीम ने भी गुरुर तहसील को रेड जोन की श्रेणी मे रखा है, ऐसे मे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से ग्रामीणों को शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने के बाद राहत की उम्मीद जताई जा रही है। इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 27 गांव में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।