घाटमपुर: पतारा में ट्रक ने बाइक सवार को मारी थी टक्कर,इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
पतारा में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार युवक को टक्कर मारते हुए भाग निकला था। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया था। जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में पतारा सीएचसी पहुंचाया था, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। सोमवार को उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।