कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों एक सख्श का शव कुएं में पड़ा मिला था। पुलिस को हत्या की आशंका की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मुख्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। रविवार को हत्या में शामिल एक और आरोपी को जेल भेजा गया है।