घाटमपुर: कस्बे के मुख्य चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, मौके पर छात्र की हुई मौत
घाटमपुर कस्बे के मुख्य चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने साईकिल सवार छात्र को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में साईकिल सवार छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।