राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये है।
जालोर जिले के रानीवाड़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान दो संदिग्धों के कब्जे से 160 ग्राम MDMA बरामद की गई। पुलिस ने एक स्कूटी भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के संपर्क झारखंड से जुड़े होने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।
वहीं, जोधपुर में की गई एक अन्य कार्रवाई के दौरान 498 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। तीनों अभियानों में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल ANTF मादक पदार्थों के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
.
.
.
.
#RajasthanNews #ANTF #DrugSmuggling #Jalore #Jodhpur #MDMA #CrimeNews #PoliceAction #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 14, 2026