उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उस्मानपुर गांव में मोबाइल की किस्त जमा करने को लेकर हुए विवाद में किसान भीमसेन की डंडे से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना जरीफनगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
.
.
.
.
#BadaunNews #UPNews #CrimeNews #MurderCase #Jarifnagar #UttarPradesh #BreakingNews #NHPBharat