बिहार के हुलासगंज क्षेत्र के कंदौल गांव के समीप नहर में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में स्नान कर रहे कुछ युवकों की नजर पुल में फंसे शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर हुलासगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
.
.
.
.
#Hulasganj #BiharNews #BreakingNews #DeadBodyFound #PoliceInvestigation #BiharCrimeNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Oct 14, 2026