जगदलपुर: जिला न्यायालय में 3 साल की लंबी लड़ाई के बाद पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व अन्य 3 भाजपा नेता हुए दोष मुक्त
अविभाजित जगदलपुर नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित अन्य तीन लोगों को एट्रोसिटी एक्ट मामले में बुधवार दोपहर 3 बजे जिला न्यायालय ने दोष मुक्त कर दिया है। जैसे ही सुरेश गुप्ता सहित अन्य लोगों के दोस्त मुक्त होने की खबर बाहर आई भाजपाइयों ने भाजपा कार्यालय के सामने जमकर आतिशबाजी की तथा जिला न्यायालय परिसर पहुंचकर पुष्प हार से उनका स्वागत किया गया।