रायपुर में चौकीदार को बंधक बनाकर बंद फैक्ट्री में डकैती करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित अमरनाथ इस्पात की बंद फैक्ट्री में हुई डकैती के मामले में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले करीब एक सप्ताह तक फैक्ट्री की रेकी की थी। 22 अक्टूबर की रात चौकीदार को रस्सी से बांधकर एल्युमिनियम वायर, कॉपर सहित कीमती सामान लूट लिया गया था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कबीर नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 17 लाख रुपये कीमत का सामान, कटर मशीन, ड्रिल मशीन, टाटा एस वाहन और स्कूटी जब्त की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#RaipurNews #RaipurPolice #ChhattisgarhNews #CrimeNews #RobberyCase
Raipur, Raipur | Oct 28, 2026