पयागपुर: पयागपुर में आधी और तूफान से हजारों किसानों की फसल हुई खराब
पयागपुर क्षेत्र में पिछले चार दिनों से तेज आंधी-तूफान और बारिश से किसानो की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। चक्रवाती तूफान के कारण हजारों किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं।सागौन के विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गए। केला, मक्का और धान की फसलों को भी सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। एसडीएम पयागपुर संजय पांडे ने लोगों से सरकारी प्रारूप पर क्लेम करने की अपील की है।