गुना: मावन और टोरिया गांव के बीच किसान की चलती ट्राली से 14 धनिया के कट्टे चोरी, कैंट थाने में मामला दर्ज
गुना कैंट थाना के गुना अशोकनगर रोड पर मावन और टोरिया गांव के बीच फरियादी किसान बहादुर जाटव ग्राम पाठखेड़ा जिला अशोकनगर के 14 धनिया के कट्टे चलती ट्राली से चोरी हो गए। 1 जून को दर्ज मामले में किसान ने पुलिस को बताया, 29 30 मई रात गांव के नितिन राठौड़ के साथ धनिया बेचने गुना आ रहे थे। 24 में से 14 कट्टे चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।