कटकमदाग: कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी बैंक लूट कांड के सफल खुलासे पर सम्मानित
बरही थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बैंक लूट कांड के सफल उद्भेदन को लेकर तत्कालीन बरही थाना प्रभारी एवं वर्तमान कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी को सम्मानित किया गया। उनके साथ कांड के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया।