महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के बरेंडा बुजुर्ग गांव निवासी 24 वर्षीय यादवेंद्र सिंह पुत्र हनुमंत सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के पास झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर मिला है। युवक का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टियता ट्रेन कि चपेट में आने से ही मौत होना प्रतीत हो रहा है लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है।