🔴 जबलपुर: दशहरा घूमने गए युवक की पुलिस हिरासत में मौत!
जबलपुर में 24 वर्षीय आकाश चौधरी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। परिजनों ने पुलिस पर थाने में मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
📍 जानकारी के मुताबिक, दशहरा की रात आकाश महाकाली मंदिर में दर्शन के लिए गया था। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई।
वहीं, पुलिस का कहना है कि आकाश की तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हिरासत में मारपीट के आरोपों से इनकार किया है।
⚖️ मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं।
परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर जबलपुर-नरसिंहपुर मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम किया।
❓ आखिर आकाश की मौत कैसे हुई? अब सभी की निगाहें जांच पर टिकी हैं।
🎙️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
🔴 सच सबसे पहले!
Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
Follow 📲 सच तक पत्रिका News
⚠️ मारपीट संबंधी आरोप परिजनों के हैं। पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है। मामले की जांच जारी है।
---
#Jabalpur #MPNews #BreakingNews #SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89