फुल्लीडूमर: प्रखंड सभा भवन में आंगनवाड़ी सेविकाओं की विशेष बैठक का हुआ आयोजन, विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई
प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक विशेष बैठक प्रखंड सभा भवन में आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड आईसीडीएस कार्यालय के प्रधान लिपिक प्रेम कुमार ने सेविकाओं से बारी-बारी से पोषण ट्रैक्टर पर दैनिक गतिविधियों एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान दैनिक उपस्थिति, गृह भ्रमण, वृद्धि निगरानी, आदि कार्यों को ससमय पूरा करने के निर्देश के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दिया।