चूरू: गांव बूंटीया में खेत जा रही महिला पर सांड ने किया हमला, गंभीर घायल होकर जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Oct 27, 2024 चूरू के गांव बूंटिया में रविवार सुबह अपने पोते के साथ खेत जा रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर सांड ने हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। महिला के पैर और कूल्हे पर गंभीर चोट आयी। महिला को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने ईलाज किया।