चूरू: झारिया में प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुस्ताक खान के आतिथ्य में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ
Churu, Churu | Oct 27, 2024 चूरू के निकटवर्ती गांव झारिया में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि साढ़े 12 बजे के करीब एकल ग्रामीण राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुस्ताक खान रहे। इस अवसर पर मुस्ताक खान ने गांव में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने के लिए आयोजन समिति को साधुवाद दिया।