चूरू: सैनिक बस्ती स्थित आवास पर विधायक हरलाल सहारण ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेसीकरण का लगाया आरोप प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पर
Churu, Churu | Oct 26, 2024 चूरू के सैनिक बस्ती स्थित आवास पर विधायक हरलाल सहारण ने शनिवार शाम को प्रेस वार्ता की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने चौधरी कुंभाराम आर्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के कांग्रेसीकरण का आरोप लगाया। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि फाउंडेशन के द्वारा उन्हें किसी तरह का निमंत्रण नहीं दिया गया था इसलिए वह इस कार्यक्रम में नहीं आए।