हरियाणा से भी आए पांच किसान RCFC क्रमिक अनशन को अपना समर्थन देने : गुरु शरण परमार
आज दिनांक 22-08-2026 को जोगिंदर नगर क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र बचाओ संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन तीसरे दिन में प्रवेश कर गया l यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि आज तीसरे दिन इस अनशन को समर्थन देने हरियाणा के पलवल से पाँच किसान दीपेश चौहान, राकेश चौहान, बुद्ध राम डागर, रविंद्र कुमार और वेदपाल तेवतिया पहुँचे जो कि पिछले पाँच सालों से इस RCFC संस्थान के साथ जुड़ करके पारम्परिक खेती छोड़कर जड़ी बूटी की खेती से जुड़कर आज करीब 30 लाख की सालाना आमदनी कमा रहे हैं l दीपेश चौहान ने बताया कि इस संस्थान से उनको उच्च गुणवत्ता के प्रयोगशाला से पास बीज व नर्सरी मिलती है और यहाँ से स्टॉफ भी उनके पास हरियाणा जाकर जागरूकता कैंप भी लगाते हैं l इन्होंने कुछ आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध करवाई हैं जिनसे काम आसान हुआ समय की बचत हुई और आमदनी में वृद्धि हुई l इनको देखकर आसपास के किसानों का रुझान भी जड़ी बूटी खेती की ओर बढ़ा और आज करीब 20 लोग इस तरह की खेती से जुड़े हैं और करीब 200 और किसानों ने इससे जुड़ने में रूचि दिखाई है मगर अभी यहाँ से बीज, नर्सरी व अन्य सहयोग ना मिल पाने के कारण वह शुरू नहीं हो पाया l जब RCFC जोगिंदर नगर में इस बारे बात की गई तो मालूम हुआ कि यह संस्थान यहाँ से कहीं ओर जगह स्थानांत्रित किया जा रहा है इसलिए हम अभी तो पांच किसान इसको रोकने के पक्ष में यहाँ आए हैं मगर जो 25 अगस्त को यहाँ बड़ी रोष रैली निकाली जा रही है उसमें हम और ज्यादा संख्या में यहाँ आएंगे l
हर्बल गार्डन स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र एवं अनुसंधान केंद्र को जोगिंदर नगर से सोलन शिफ्ट करने की नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग पर जोगिंदर नगर की जनता का संघर्ष क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आज तीसरे दिन में पहुंच गया है।
पिछले कल बैठे भूख हड़तालियों इंजीनियर कृपाल ठाकुर (पूर्व एक्सियन), इंजीनियर बृज अवस्थी (पूर्व एसडीओ), नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष प्यार चंद ठाकुर व युवा व्यवसायी दमनदीप सिंह ने आज भूख हड़ताल पर बैठने वाले स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, महासचिव सतवीर शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल शर्मा तथा संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार को माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर रोटेरियन अजय ठाकुर, इंजीनियर कांशी राम वर्मा, रीता ठाकुर, तरा चंद ठाकुर, कैप्टन लाभ सिंह ठाकुर, रोशन लाल ठाकुर, शशि ठाकुर, रुपेश सेन, रमन बहाल, करुण शर्मा, दीपक चौहान, राजेश शर्मा , राजेंद्र ठाकुर, साहिल ठाकुर, नितेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #protest #HungerStrike #strike Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Bharatiya Janata Party (BJP)
Mandi, Mandi | Aug 22, 2026