बालाघाट: बालाघाट जिला अस्पताल में मनाया गया डॉक्टर्स डे, जरूरतमंदों को कराया गया भोजन
1 जुलाई को पूरे विश्व में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) मनाया गया। इसी अवसर पर बालाघाट जिला अस्पताल में भी डॉक्टरों द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक बुधवार लगभग दोपहर 1 बजे मनाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अस्पताल में मौजूद जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन वितरित किया। डॉक्टरों ने कह