सरदारशहर: कल्याणपुरा पुरोहितान निवासी युवक ने एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट और नकदी छीनने का आरोप लगाते हुए मामला कराया दर्ज
हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह ने गुरुवार सुबह 8 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कल्याणपुरा पुरोहितान निवासी 25 वर्षीय हेतराम पुत्र धनाराम जाट ने मामला दर्ज करवाया है कि 11 नवंबर को शाम करीब 6:30 बजे मैं गांव के गुवाड़ में खड़ा था। उस वक्त हमारे गांव का गिरधारी सारण पुत्र भवरलाल सारण शराब के नशे में आया और मुझे कहा कि मुझे और शराब पीनी है पैसे दो।